अकारण कार चालक की दूधिया ने की जमकर धुनाई, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


शनिवार की सुबह मैथा स्टेशन चौराहे पर एक कार के सामने आया साइकिल सवार दूधिया हड़बड़ा गया और वह कार चालक को गाली गलौज करने लगा। इस बात का विरोध करने पर दूधिया ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर कार चालक की जमकर धुलाई कर दी। कार चालक की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पर छानबीन शुरू की है।


               

कोतवाली क्षेत्र के सरैंया लालपुर गांव निवासी मोहित सिंह ने बताया कि वह अपनी कार से मैथा स्टेशन जा रहा था। सुबह करीब 9 बजे जैसे ही वह मैंथा स्टेशन चौराहे पर पहुंचा वैसे ही उसकी कार के सामने ग्राम चौथियाई निवासी दूधिया दिनेश यादव आ गया और वह हड़बड़ा गया, जबकि उसने अपनी कार रोक ली थी। दिनेश यादव उसे अकारण गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर दिनेश ने अपने पुत्र अभिषेक व राम जी को फोन करके बुला लिया। तीनों लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

मैथा चौकी प्रभारी नरेंद्र  सिंह ने बताया कि कार चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top