निर्जला एकादशी के अवसर पर कस्बा शिवली में प्रेस क्लब शिवली के तत्वाधान में राहगीरों को बांटा ठंडा-मीठा शरबत

राहुल मिश्रा
0

 

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं


शिवली कानपुर देहात।

ज्येष्ठ मास के निर्जला एकादशी के अवसर पर तपन भरी गर्मी से राहगीरों को राहत दिलवाने के उद्देश्य से गुरुवार को शिवली कस्बे के बस स्टॉप पर प्रमुख समाजसेवी प्रेस क्लब अध्यक्ष राम प्रकाश पत्रकार एवं दयाल एजुकेशन सेंटर के प्रबंधक प्रवीण तिवारी द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। समाज सेवियों ने राहगीरों एवं आम लोगों को शरबत पिलाकर तपती हुई धूप में राहत दिलाई।

बस में सवार यात्रियों को शरबत वितरित करते समाजसेवी 

                    बताते चलें कि इन दिनों हो रही जबरदस्त गर्मी एवं शरीर को झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के चलने से आम जनमानस बेहाल हो गया है। सबसे अधिक मुसीबत बाइक सवार राहगीरों एवं पैदल चलने वालों को उठानी पड़ रही है। कुछ दूरी पर चलने के बाद ही लोग पानी की तलाश करने लगते हैं। राहगीरों को गर्मी से राहत दिलवाने के उद्देश्य से ज्येष्ठ मास की निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को कस्बा शिवली में थाना चौराहे के पास कस्बे के प्रमुख समाजसेवी प्रेस क्लब अध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव एवं दयाल एजुकेशन सेंटर के प्रबंधक प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। शरबत पीने के लिए राहगीरों दुकानदारों एवं कस्बा वासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 

शरबत वितरण कार्यक्रम में मौजूद अध्यक्ष और स्कूल प्रबंधक 


शरबत वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक दत्त चतुर्वेदी, गीतेश अग्निहोत्री, शिव शंकर पांडेय, बृज बिहारी द्विवेदी, पप्पू शुक्ला, राधारमण श्रीवास्तव, आदर्श मिश्रा, रामारमण श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, कुलदीप बाजपेयी सौरभ तिवारी, मोहन अग्निहोत्री, कृष्णा तिवारी, उज्जवल तिवारी, छोटू तिवारी शेखर बेरिया, वैभवी श्रीवास्तव, छोटे यादव, गणेश शंकर शुक्ला, अजीत, लकी पृथ्वीराज चौहान, जतिन यादव, रजनीश अग्निहोत्री,अक्षत दुबे, उत्कर्ष तिवारी संजय कश्यप, रानू, प्रियम सोनी, लाली गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

इसी प्रकार कस्बे के ही प्रमुख व्यवसायी सिंकू शुक्ला द्वारा भी अपने प्रतिष्ठान पर शरबत का वितरण करवाया गया। शरबत वितरण में प्रमुख रूप से रामजी मिश्रा , कमलेश मिश्रा, मोनू शुक्ल, अंकित तिवारी, विजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top