औरैया में भीषण आग: दिबियापुर में शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान खाक, लाखों का नुकसान

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

 औरैया। दिबियापुर कस्बा के दुर्गा नगर में स्थित 'श्री बांके बिहारी ट्रेडर्स इलेक्ट्रॉनिक्स' की दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा करीब 10 से 15 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान और अंदर खड़ी एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना सुबह करीब 4 बजे मिली।

आग पर काबू पाने को कड़ी मशक्कत करते दमकलकर्मी
आग की गंभीरता को देखते हुए औरैया फायर स्टेशन की तीन गाड़ियों के अलावा गेल (GAIL) और एनटीपीसी (NTPC) फायर स्टेशन से भी एक-एक दमकल गाड़ी मौके पर बुलाई गई। कुल पांच दमकल गाड़ियों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर फायर स्टेशन सेकंड ऑफिसर देवेश तिवारी और तेजवीर सिंह की देखरेख में टीम ने मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत और लगातार पंपिंग के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों और आवासीय भवनों में फैलने से रोक लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
दुकान मालिक आशीष मिश्रा ने बताया कि आग रात करीब 2:30 बजे लगी थी जिसमें उनका 10से 15 लाख का  नुकसान हुआ है। पुलिस और अग्निशमन विभाग शॉर्ट सर्किट को आग का प्राथमिक कारण मानकर मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top