कानपुर देहात -: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कानपुर देहात रण विजय सिंह द्वारा जिला कारागार, कानपुर देहात से प्राप्त सूचना के आधार पर विचाराधीन बंदी सुरेश उर्फ ठाकुर की मृत्यु के मामले में न्यायिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधीक्षक जिला कारागार, कानपुर देहात के माध्यम से अवगत कराया गया कि विचाराधीन बंदी सुरेश उर्फ ठाकुर पुत्र रामदास, उम्र लगभग 58 वर्ष, निवासी टिकवापुर, थाना सजेती, जनपद कानपुर नगर की उपचार के दौरान एलएलआर चिकित्सालय, कानपुर नगर में दिनांक 22 मई 2026 को लगभग 22:11 बजे मृत्यु हो गई।
![]() |


