कानपुर देहात पुलिस की कार्रवाई,घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सचिन अग्निहोत्री / एडिटर
0

कानपुर देहात -:  महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रसूलाबाद कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर घर में घुसकर महिला से बलात्कार करने का आरोप है।
पुलिस की गिरफ्त में खड़ा आरोपी

पुलिस के अनुसार, 29 जून को पीड़िता ने रसूलाबाद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 28 जून को गांव निवासी कन्हैया उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना रसूलाबाद में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 332(ए) और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसरी बेला रोड स्थित नरेंद्र सिंह के बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास दबिश देकर आरोपी कन्हैया पुत्र अजयपाल, निवासी ग्राम रजपुरवा, थाना रसूलाबाद को गिरफ्तार कर लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top