![]() |
| पुलिस और ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी डालकर बुझाई आग |
Auraiya। चलती बाइक में अचानक लगी आग, कूदकर बची सवार की जान
7/06/2026 09:32:00 pm
0
औरैया। अछल्दा विकास खंड के हरचंदपुर रामगढ़ मार्ग पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। दोपहर लगभग 3 बजे एक चलती हुई मोटरसाइकिल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख बाइक सवार ने मुस्तैदी दिखाई और गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना से मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गहैसर निवासी राजीव कुमार (पुत्र उम्मीद सिंह) अपनी टीवीएस स्टार सिटी बाइक से रामगढ़ बाजार जा रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक के आंतरिक हिस्से में स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों से घिर गई। राजीव कुमार ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बाइक को सड़क किनारे खड़ा किया और छलांग लगा दी जिससे वे बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही हरचंदपुर पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक उस पर काबू पाया जाता बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की छानबीन की है और प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें



