औरैया (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में शनिवार को पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्षमय जीवन और सामाजिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की तथा संचालन अनवर यादव ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद किया। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी। समाजवादी पार्टी उनके सामाजिक न्याय और समानता के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
पूर्व विधायक (बिधूना) प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि फूलन देवी का जीवन साहस और आत्मविश्वास की मिसाल है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, बाबा रामनरेश यादव, लालजी शुक्ला, श्याम बाबू यादव, राजवीर यादव, रश्मि यादव, पल्लवी पाल, सुमन दिवाकर, भरत खन्ना, क्षत्रपाल सिंह वर्मा, राजकुमार यादव और राजेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।

इसके साथ ही वीरेंद्र राजपूत (विधानसभा अध्यक्ष दिबियापुर), नरसिंह यादव, महेंद्र त्रिपाठी, मधू यादव, राजकुमार गौतम (विधानसभा अध्यक्ष औरैया), तेहराज सिंह यादव, भागवती देवी निषाद, मनीष कठेरिया, रामरतन दोहरे, मुकेश यादव और बाबा डकूरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
a