शिवली कानपुर देहात।
कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की है।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के मैथा मारग गांव निवासी विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपने घर से प्लाट पर जा रहा था तभी रास्ते में गांव के प्रदीप व दीपक ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर दोनों ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
दूसरी घटना में सुभाष नगर शिवली निवासी सुनीत कुमार ने बताया कि 16 जुलाई को करीब चार बजे उसके खेत की सुरक्षा में लगे बाड में सत्यनारायण त्रिवेदी ने अपनी गाय भीतर करदी जिसका विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था तथा जान से मारने की धमकी दी है।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया हैं।

