शिवली कानपुर देहात।
साइबर ठग द्वारा दो युवकों के मोबाइल फोन हैंक कर उनके खातों से हजारों रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। शिवली कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत मिलने पर सक्रिय हुई टीम द्वारा युवकों के खातों में रुपए वापस करवा दिए गए। खातों में रुपए आने पर पीड़ित युवकों ने राहत की सांस ली और पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अरशदपुर गांव निवासी श्रवण कुमार का मोबाइल फोन हैंक कर साइबर ठग द्वारा उसके खाते से पांच हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए थे। ठगी का शिकार होने की जानकारी मिलते ही उसने शिवली कोतवाली पहुंच साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई थी तथा शिवली निवासी अजय कुमार का मोबाइल फोन हैंक कर साइबर ठग द्वारा उसके खाते से 19800 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा साइबर ठगी कर ली थी।
ठगी का शिकार होने की जानकारी मिलते ही उसने शिवली कोतवाली पहुंच साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह व एस आई सोमवीर सिंह, महिला सिपाही प्रीति सोनकर व कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल कुमार द्वारा शिकायतकर्ताओं के खाते में रुपए वापस करवा दिए। खाते में रुपए वापस आने पर पीड़ित युवकों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस की सराहना की।
