शिवली कानपुर देहात।
वाह री नगर पंचायत शिवली हल्की-फुल्की बारिश में भी जलमग्न नजर आती है कस्बे की प्रमुख गलियां। शनिवार को तेज हवाओं के साथ हुई रिमझिम बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश होने से जगह जगह पर जबरदस्त तरीके से जलभराव हो गया है। गली मोहल्लों में घरों तक पानी भर जाने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कस्बा शिवली में जल निकासी के मुख्य रास्ते पूरी तरह से साफ न होने से कस्बा वासियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के शिवाजी नगर सुभाष नगर गांधीनगर शंकर नगर एवं शंकर नगर के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझते हुये घर से निकलने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। कस्बा वासी नगर पंचायत प्रशासन की जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं।
बताते चलें कि नगर पंचायत शिवली के जल निकासी के जो मुख्य रास्ते साफ न होने के कारण शनिवार की दोपहर हुई बारिश से शिवली कस्बे के गांधीनगर शिवाजी नगर सुभाष नगर जवाहर नगर शंकर नगर आदि मोहल्लों की गलियां पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। गलियों में जबरदस्त तरीके से जलभराव हो जाने के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। मजबूरन लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। बाजार चौराहे पर पानी भर जाने से सबसे अधिक समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा है क्योंकि यह कस्बे का मुख्य मार्ग है।
नगर की अन्य गलियों में भी कीचड़ युक्त जल भराव हो जाने से कस्बा वासियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। जून माह में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा बरसाती नालों की सफाई सिर्फ कागजों पर की गई थी। बरसाती नालों की सफाई की खानापूर्ति किए जाने का खामियाजा कस्बा वासियों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस थोड़ी सी बारिश में जब कस्बे की गलियों का यह हाल है अगर कहीं ठीक-ठाक बरसात हुई होती तो इस कस्बे का नजारा ही कुछ और होता।अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जोरदार बारिश होने से जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है सफाई कर्मियों की टीम लगाकर जल निकासी का प्रबंध किया जा रहा है।

