औरेया: जिलाधिकारी और एसपी ने 'वन स्टॉप सेंटर' का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और सफाई पर दिया जोर

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0
औरैया : महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और उन्हें तत्काल सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के उच्चाधिकारियों ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से संचालित 'सखी वन स्टॉप सेंटर' का औचक निरीक्षण किया।
सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर बाहर आते जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती
निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने केंद्र पर मौजूद सभी बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर के सुचारू और व्यवस्थित संचालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं और बच्चियों को बिना किसी देरी के तत्काल सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाए। अधिकारियों ने केंद्र में पीड़ित महिलाओं के रहने की व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति और परिसर की स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए।
 इसके साथ ही कार्यालय में रखे सामान को व्यवस्थित ढंग से रखने तथा हर कार्य में अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के समय वन स्टॉप सेंटर के संबंधित अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top