औरैया : अछल्दा में शॉर्ट सर्किट से फूस के बंगले में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

औरैया । जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत साजनपुर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक फूस के बंगले में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे बंगले को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए लेकिन बंगले में रखा सामान जलकर राख हो गया।

पीड़ित परिवार के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घरेलू सामान निकालने का मौका भी नहीं मिला। हादसे में बंगले के अंदर रखी नकदी, गेहूं, चना, भूसा, विभिन्न कृषि उपकरण और अन्य घरेलू जरूरत का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जिससे आग को आसपास के घरों में फैलने से रोका जा सका। हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने गुजर-बसर का संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी गई है ताकि टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का सटीक आकलन कर सके और पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा मिल सके।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top