औरैया में वन महोत्सव के तहत अजीतमल तहसील परिसर में हुआ भारी वृक्षारोपण, डीएम और एसपी ने रोपे पौधे

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0
औरैया। जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वन महोत्सव-2026 (01 से 07 जुलाई) के अंतर्गत अजीतमल तहसील परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अधिकारी बृजेश कुमारा एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती मौजूद रहे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने परिसर में विधि-विधान से पौधारोपण कर आम जनता को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह और प्रशासनिक अमले को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ लगाना बेहद जरूरी है।
पौधा रोपण करते जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक
उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाएं बल्कि उनकी पूरी जिम्मेदारी के साथ देखभाल भी करें ताकि आने वाली भावी पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सके। अधिकारियों ने "एक पेड़ माँ के नाम" मुहिम को रेखांकित करते हुए कहा कि हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह इस अभियान से जुड़कर देश को हरियाली से खुशहाल बनाए।तहसील परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, राजस्व कर्मी, पुलिस बल और स्थानीय कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिसर के विभिन्न हिस्सों में पौधे रोपे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top