कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात के माती स्थित अभिलेखागार की बदहाल व्यवस्था और कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है. अधिवक्ता समिति, अकबरपुर (कानपुर देहात) के अध्यक्ष और महामंत्री ने एक शिकायती पत्र सौंपकर अभिलेखागार की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने और इसमें सुधार करने की पुरजोर मांग की है।
![]() |
पत्र में आरोप लगाया गया है कि "फाइल नहीं मिल रही है" का बहाना बनाकर महीनों तक पत्रावलियां अदालतों में नहीं भेजी जातीं, जिससे मुकदमों के निस्तारण में अनावश्यक देरी होती है और अदालतों का बहुमूल्य समय बर्बाद होता है।
वकीलों और पक्षकारों द्वारा नियमानुसार आवेदन करने के बावजूद समय पर मुआयना (निरीक्षण) के लिए दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाते, जिससे केस की तैयारी और विधिक कार्यवाही प्रभावित होती है
अभिलेखों की सत्यापित प्रतियां मिलने में एक-एक महीने या उससे अधिक का समय लग जाता है, जिससे वादकारियों को उच्च न्यायालय या अन्य सक्षम न्यायालयों में समय से अपील करने में कठिनाई होती है.
अभिलेखागार में फाइलों का कोई वैज्ञानिक या व्यवस्थित रखरखाव नहीं है। कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड क्षतिग्रस्त और अस्त-व्यस्त हालत में हैं, जिससे उनके पूरी तरह नष्ट होने या गायब होने का खतरा मंडरा रहा है।
संबंधित कर्मचारियों पर अधिवक्ताओं और जनता के साथ संतोषजनक व्यवहार न करने तथा उनके कार्यों को जानबूझकर लटकाए रखने का गंभीर आरोप लगाया गया है।


