शिवली कानपुर देहात।
लेखपाल द्वारा खेत की पैमाइश किए जाने के बाद अपने खेत को जोत रहे किसान पर दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक ने कोतवाली पहुंच तीन हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले को दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
घटना के बाबत कोतवाली क्षेत्र के इंद्रानगर बैरी सवाई गांव निवासी मैनेजर यादव पुत्र विश्वनाथ ने पुलिस को बताया कि बीते माह 31 जुलाई को वह लेखपाल द्वारा पैमाइश सुधा अपनी कृषि भूमि को जोत रहा था। जोतने के बाद वह शाम साढ़े सात बजे अपने दरवाजे बैठा तभी गांव के हरिहरनाथ, लाल किशोर व अजय यादव एक राय होकर लाठी डंडों से लैस होकर उसके दरवाजे आए और गाली गलौज कर हमला कर दिया जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोटे आई हैं शोर मचाने पर आरोपी गण जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घायल व्यक्ति को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।



