योगेंद्र गुप्ता अजीतमल, औरैया। कस्बा अजीतमल में बुधवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से प्रशासनिक टीम ने एक संयुक्त अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने क्षेत्र में संचालित पंजीकृत बारूद निर्माण केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से बारूद व्यवसायियों में हड़कंप मचा रहा।
सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की हुई गहन जांच
संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान बारूद निर्माण से जुड़े सभी सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्थाओं, लाइसेंस की वैधता, स्टॉक रजिस्टर और गोदामों की भौतिक स्थिति का गहनता से परीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दस्तावेजों का मिलान भौतिक रूप से उपलब्ध स्टॉक से किया।

क्षमता से अधिक भंडारण पर होगी जेल: एसडीएम
उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत ने सभी लाइसेंसधारकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बारूद का निर्माण और भंडारण केवल लाइसेंस में स्वीकृत और निर्धारित स्थान पर ही किया जाए। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि किसी भी इकाई में निर्धारित क्षमता से अधिक बारूद पाया गया, तो संबंधित संचालक के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।

फायर सेफ्टी मानकों का पालन अनिवार्य
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने निर्माण स्थलों और गोदामों में स्थापित फायर फाइटिंग सिस्टम की जांच की। उन्होंने संचालकों को निर्देशित किया कि पर्याप्त और चालू हालत में अग्निशमन संसाधन उपलब्ध होने पर ही कार्य किया जाए। सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करना हर हाल में अनिवार्य है।

कस्बे से बाहर संचालित मिलीं चारों इकाइयां
क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से इन संवेदनशील इकाइयों का आबादी क्षेत्र से बाहर होना जरूरी है। जांच के दौरान क्षेत्र के सभी चार पंजीकृत बारूद निर्माण केंद्र कस्बे से दूर खेतों के पास संचालित पाए गए। निरीक्षण में मुख्य रूप से सुरक्षा प्रबंधों, अभिलेखों और स्टॉक की बारीकी से पड़ताल की गई।