शिवली कानपुर देहात।
सोमवार को उपनिदेशक (पंचायत) कानपुर मंडल के कुशल नेतृत्व में विकास खण्ड मैथा विकास खण्ड स्तरीय समस्त पंचायत सहायकों एवं सचिव ग्राम पंचायत का विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों का पंचायत विकास योजना विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विकास खण्ड मैथा में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन खण्ड विकास अधिकारी विपुल विक्रम सिंह, पंचायत सहायक विकास अधिकारी वीरेंद्र पाल व अन्य अधिकारीगण द्वारा किया गया। बैठक में विकास खण्ड के समस्त सचिव ग्राम पंचायत उपस्थित रहे इसके साथ ही समस्त ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर शैफाली यादव, ज्योति कुशवाहा, मोहित गुप्ता अतिरिक्त फैकल्टी डी0पी0आर0सी0 भी उपस्थित रहे। शैफाली यादव द्वारा कार्यशाला में आगामी पंचायत विकास योजना को गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु ग्रामीण जलापूर्ति, एल0एल0डब्लू एम0 2026 के नियमों, मेरी पंचायत हरित पंचायत एवं विभिन्न विषयों पर विस्तार से बताया गया तत्पश्चात ज्योति द्वारा ई-ग्राम स्वराज पोर्टल का लाइव डेमो करके समझाया कि कार्ययोजना को पोर्टल पर किस तरण चरणबद्ध तरीके से भरा जायेगा। इसके बाद मोहित गुप्ता अतिरिक्त फैकल्टी द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना की महत्ता को समझाया गया और बताया गया कि ग्राम के सम्पूर्ण विकास हेत जी0पी0डी0पी0 कितनी महत्वपूर्ण है और यह कार्ययोजना की ग्राम के विकास का भविष्य तय करती है। ग्राम सभा की खुली बैठक में कार्ययोजना बनायी जाय जिसमें ग्राम स्तर पर कार्यरत समस्त विभाग के कार्य भी शामिल किये जायेे। कार्ययोजना में नो कास्ट और लो कास्ट के कार्य भी शामिल किये जाये। सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत विकास योजना ग्राम के समग्र विकास का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमे शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क निर्माण, जल संरक्षण, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सुरक्ष जैसी बुनियादी सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बैठक का समापन अतिरिक्त फैकल्टी मोहित गुप्ता द्वारा किया गयां। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी गौरव मिश्रा, ब्रजेश कुमार, रमा शंकर, दीपक त्रिपाठी, अनुपम मिश्रा, अमित कुमार, प्रमोद शुक्ला, खुशबू श्रीवास्तव, धीरज सिंह, सरफराज आदि लोग मौजूद रहे

