Type Here to Get Search Results !

रूरा बाजार में लगा वाटर कूलर खराब, गहराया पेयजल संकट*

प्रशांत श्रीवास्तव 0

 *रूरा बाजार में लगा वाटर कूलर खराब, गहराया पेयजल संकट**

 कानपुर देहात रिपोर्टर प्रशांत श्रीवास्तव

रूरा नगर पंचायत के डेरापुर रोड सब्जी बाजार में लगा एकमात्र वाटर कूलर काफी समय से खराब पड़ा है। इससे बाजार आने वाले लोगों, दुकानदारों और ग्राहकों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।रूरा की सब्जी बाजार में सोमवार और गुरुवार को लगता है। यहां दूर-दराज से किसान और ग्राहक सब्जी खरीदने आते हैं। लेकिन पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। उमस, गर्मी और भीड़ के बीच बिना पानी के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नगर पंचायत बाजार शुल्क तो लेती है, लेकिन मूलभूत सुविधा पेयजल तक नहीं दे पा रही।दुकानदारों के अनुसार कई बार शिकायत के बाद भी कूलर दुरुस्त नहीं कराया गया। 

लोगों की मांग है कि बाजार में अतिरिक्त वाटर कूलर लगाए जाएं ताकि गर्मी में राहत मिल सके।इस संबंध में ईओ मनीष कुमार ने कहा कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। जल्द ही खराब वाटर कूलर को ठीक कराकर पानी की व्यवस्था बहाल की जाएगी बाजार में लोगों को पेयजल की दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।गर्मी और उमस के बीच सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था सबसे जरूरी है। प्रशासन से उम्मीद है कि जल्द समाधान होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News Blogger Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable