Type Here to Get Search Results !

रूरा नगर पंचायत में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा*

प्रशांत श्रीवास्तव 0

 *रिपोर्ट: प्रशांत श्रीवास्तव* ✍️  

*रूरा, कानपुर देहात*


*रूरा नगर पंचायत में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा*



कानपुर देहात के कस्बा रूरा में आज देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। मंडी समिति से विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। आज सुबह लगभग 11 बजे से यात्रा की तैयारी शुरू हुई। इसमें क्षेत्र के कई ग्रामों से आए बड़े-बुजुर्ग, नौजवान साथी एवं महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित रहीं। लगभग1000मोटरसाइकिलों से यात्रा में सम्मिलित होने के लिए भारी मात्रा देशभक्ति का जनसैलाब लगभग 1500 से अधिक नवयुवक, बुजुर्ग साथी और कस्बे के व्यापारी यात्रा में शामिल हुए। देशभक्तों के लिए जगह-जगह भोजन एवं जलपान की व्यवस्था की गई थी।भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिक भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी दो पहिया वाहनों को एक-एक लीटर पेट्रोल भी वितरित किया गया।विभिन्न ग्रामों के प्रधान, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी और जिला पदाधिकारी अपने-अपने गांव से भारी संख्या में पहुंचे।मुख्य संयोजक वार्ड नंबर 2 के सभासद संजय यादव ने मुख्य भूमिका निभाई। उनके सौजन्य से लगभग 300 मोटरसाइकिलों का काफिला यात्रा में सम्मिलित हुआ।मुख्य अतिथि व मौजूद लोगराज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, नगर पंचायत ईओ मनीष कुमार नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रविंद्र अवस्थी सदर ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्रा जिला पंचायत प्रत्याशी शुभम शुक्ला, रजोल शुक्ला, बृजेंद्र द्विवेदी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कीर्ति कमलअंशुल बाजपेई, सौरभ यादव, विशाल कुशवाहा, शिवा पांडे, रवि शंकर अग्रवाल सहित भाजपा के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


यात्रा मार्ग यात्रा रूरा मंडी समिति से शुरू होकर नहर पुल, पीली कोठी तक संपन्न हुई। जगह-जगह फूलों से राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला का स्वागत किया गया।यात्रा के दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज कस्बा इंचार्ज विनोद कुमार सिंहकांस्टेबल सुधीर कुमार और महिला कांस्टेबल भी सुरक्षा में मौजूद रहीं।पूरे कस्बे में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News Blogger Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable