औरैया: फफूंद में एक्सिस पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन, प्रतिष्ठा हेड गर्ल व मुर्शिद बने हेड बॉय , ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राणा ने छात्र-नेताओं को दिलाई शपथ

फफूंद (औरैया)। कस्बा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी (छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राणा मौजूद रहे।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। उन्होंने नवनियुक्त छात्र-नेताओं को बैच और स्काफ पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना ही आगे चलकर एक कुशल नेतृत्वकर्ता बनाती है।

इन्होंने ली पद और गोपनीयता की शपथ
समारोह में कक्षा 8 की छात्रा प्रतिष्ठा गुप्ता को 'हेड गर्ल' और कक्षा 8 के छात्र मुर्शिद को 'हेड बॉय' चुना गया। दोनों ने अपने पद और कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ ली। इसके साथ ही खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स कैप्टन और विद्यालय के चारों सदनों (येलो, ऑरेंज, ब्लू एवं पर्पल हाउस) के हाउस कैप्टन्स को भी उनके फ्लैग सौंपकर जिम्मेदारियां दी गईं। सभी सदनों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने हाउस फ्लैग के साथ अनुशासित और उत्साहपूर्ण मार्च पास्ट कर सबका मन मोह लिया।
नेतृत्व केवल पद नहीं, जिम्मेदारी है: प्रधानाचार्य
विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह ने छात्र-नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल एक पद नहीं है बल्कि यह जिम्मेदारी, अनुशासन, सेवा और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प है। उन्होंने सभी को ईमानदारी से दायित्व निभाने की सीख दी।
आत्मविश्वास जगाना विद्यालय का मुख्य उद्देश्य: निदेशक
विद्यालय के निदेशक दीपक दीक्षित ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने छात्र-नेताओं से स्कूल के लिए एक सकारात्मक उदाहरण बनने की अपील की।
इस गरिमामयी अवसर पर गौरवेंद्र, अभिनव, राम, अमित, पवन, नीरज, रेखा एवं हर्षा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने