फफूंद (औरैया)। स्वतंत्रता दिवस के पावन उपलक्ष्य में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल फफूंद की ओर से एक भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं, पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थामकर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
यात्रा का शुभारंभ कस्बे के एक स्थानीय गेस्ट हाउस से हुआ। इसके बाद गगनभेदी जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान होते हुए अछल्दा चौराहा पहुंची। अछल्दा चौराहा पर नगरवासियों ने पलक-पावड़े बिछाकर पूरी यात्रा और उसमें शामिल लोगों पर जोरदार पुष्पवर्षा की और भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति के तरानों ने लोगों में नया जोश भर दिया। पूरा फफूंद कस्बा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गुंजायमान हो उठा और चारों तरफ देशभक्ति का अनूठा माहौल नजर आया। कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों से भ्रमण करती हुई यह विशाल यात्रा पुनः गेस्ट हाउस पर पहुंचकर संपन्न हुई।
पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने सभी आभार व्यक्त किया
यात्रा के समापन पर मुख्य अतिथि पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कड़ी धूप और भीषण गर्मी के बावजूद यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, पूर्व सैनिकों और आम जनता का सहृदय आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सरहदों की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है तिरंगा यात्रा: प्रेम कुमार गुप्ता
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। आज फफूंद की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब इस बात का गवाह है कि राष्ट्रभक्ति की भावना हर नागरिक के दिल में कूट-कूट कर भरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ऐसी यात्राएं समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करती हैं और युवा पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करती हैं।

यात्रा में मुख्य रूप से ये रहे शामिल:
तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप दुबे, जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पाल, मंडल कोषाध्यक्ष मानवेंद्र पोरवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, यात्रा संयोजक आदित्य दुबे, योगेश त्रिपाठी, विष्णु दत्त शुक्ला, जयराज सिंह परिहार, सुभाष अग्निहोत्री, आकाश राजपूत, मनमोहन सेंगर, प्रतिभा अवस्थी, श्रद्धा चौहान, नीलम सिंह, महेंद्र गौतम और आकाश दुबे अन्ना तिवारी सहित सैकड़ों प्रबुद्ध जन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ तिरंगा यात्रा के साथ रहे ।

Tags
औरैया