कानपुर देहात: रसूलाबाद के तुलसीनगर में बड़ा हादसा, गहरे गड्ढे में डूबने से मजदूर की मौत

सचिन अग्निहोत्री
0

 कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे के तुलसीनगर मोहल्ले में आज एक बड़ा हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 20 वर्षीय मजदूर की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक कन्हैया उम्र 20 वर्ष उक्त मकान में मजदूरी का काम कर रहा था। मकान परिसर में ही पानी से भरा एक गहरा गड्ढा बना हुआ था। दोपहर भोजन अवकाश के दौरान हाथ-पैर धोते समय वह अचानक फिसलकर गहरे गड्ढे में समा गया।

घटनास्थल पर एकत्रित भीड़ और पड़ताल करती पुलिस
घटना से मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रसूलाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद काफी देर में शव को पानी से बाहर निकाला जा सका।

मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default