शिवली कानपुर देहात।
शिवली चौबेपुर मार्ग पर गहरे गड्ढे के कारण मौरंग पलट कर आ रहे ट्रैक्टर पर बैठा मजदूर शिवली के पास हीरो एजेंसी के समीप टैक्टर के उछलने के चलते अचानक सिर के बल सड़क पर आ गिरा जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को सीएचसी शिवली लाई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेजा है।
![]() |
| सीएचसी शिवली में मौजूद परिजन व पुलिस |
कस्बा शिवली के आजाद नगर मोहल्ला निवासी सैयद्दीन का 40 वर्षीय पुत्र रहमत अली कस्बे के ही वतन ट्रेडर्स शिवली पर मजदूरी का काम कर अपने परिवार का गुजारा करता था। मंगलवार को मौरंग लेकर चौबेपुर की तरफ गया था। वहां से मौरंग पलट कर शिवली आ रहा था। अभी वह दोपहर करीब 4 बजे शिवली स्थित हीरो बाइक एजेंसी के समीप ही पहुंचा था की सड़क मार्ग पर हुए गड्ढों की वजह से ट्रैक्टर की अचानक उछल गया जिससे वह सिर के बल सड़क पर आ गिरा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली लाई। जहां मौजूद डॉक्टर अंकिता ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पत्नी आशकारा बेगम, बेटी शबनम, सोनम ,सायबा तथा पुत्र कय्यूम का रो रो कर बुरा हाल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।
![]() |
| मृतक रहमत अली: फाइल ज़फोटो |
वही स्थानीय निवासियों में सड़क पर बने गड्ढों को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया। कस्बा शिवली से लेकर पांडव नदी पुल तक करीब दो किलोमीटर मार्ग बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। कई बार हुई शिकायतों के बावजूद लोक निर्माण विभाग मार्ग की मरम्मत करवाना जरूरी नहीं समझ रहा है।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर से गिरने पर युवक की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टैक्टर और चालक की तलाश की जा रही है।



