— UP LIVE VISION NEWS (@uplive_vision) September 26, 2026
शिवली कानपुर देहात। कस्बा शिवली के मोहल्ला साकेत नगर में शुक्रवार की देर शाम भूसा व्यापारी के घर संदिग्ध परिस्थितियों में तेज धमाके की चपेट में आने से घर के पिछले हिस्से में टीन शेड के नीचे खाना बना रही दो लड़कियां घायल हो गईं। धमाके से समूचे इलाके में दहशत फैल गई। घायल लड़कियों के लेकर परिजन सीएचसी शिवली पहुंचे जहां मौजूद डॉक्टर द्वारा गंभीर रूप से घायल एक लड़की को हैलट रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना को संदिग्ध मान जांच शुरू कर दी है।
![]() |
| हादसे के बाद चिंतित परिजन |
घटना के बाबत कस्बा शिवली के साकेत नगर मोहल्ला निवासी शमशाद अली उर्फ मुन्ना पुत्र अंसार अली भूसा को खरीदने बेचने का व्यापार करते हैं। शुक्रवार की देर शाम वह अपने घर पर उसकी पत्नी सोनी, पुत्री सानिया, पुत्र सोहेल, सैफ, शानू, भाई इरशाद, नौशाद, बहन अफसाना, रानी, निशा, रिहाना तथा भांजी पलक के साथ मौजूद थे। रात में शमशाद की 14 वर्षीय पुत्री सानिया तथा 14 वर्षीय उसकी भाजी पलक मकान के पिछले हिस्से के टीन शेड से सटी गैलरी में खाना बना रही थी। संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक तेज धमाके से दोनों बालिकाएं घायल हो गई तथा वहां रखा सारा सामान तहस-नहस हो गया। धमाका इतनी तेज था कि मोहल्ला पूरा हिला गया और आसपास के लोग शमशाद के घर की ओर दौड़ पड़े। परिजनों द्वारा घायल दोनों बालिकाओं को उपचार के लिए सीएचसी शिवली ले जाया गया था जहां मौजूद डॉक्टर सनी सिंह द्वारा गंभीर रूप से घायल व्यापारी की भांजी पलक को उपचार के लिए एल एल आर अस्पताल हैलट रेफर कर दिया गया हैl स्थानीय निवासियों में घटना को लेकर कुछ का मत है कि यह आवाज आकाशीय बिजली की है वहीं कुछ का मत है कि किसी विस्फोटक पदार्थ के धमाके की आवाज हैं। अब आधिकारिक पुष्टि होने पर ही कुछ कहा जा सकता हैं। मामले की जांच चल रही है।
घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अपराध शीलेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच जांच शुरू की, उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


