*अकबरपुर में डीपीएस स्कूल के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, स्टेयरिंग में फंसे चालक के दोनों पैर, फायर सर्विस ने किया सफल रेस्क्यू*
*अकबरपुर, कानपुर देहात।* अकबरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ापुर स्थित डीपीएस स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चालक के दोनों पैर स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर सर्विस टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।फायर सर्विस कर्मियों ने कुशलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायल चालक को ट्रक की केबिन से निकाला और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। समय पर पहुंची फायर टीम की इस सराहनीय कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की।वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर यातायात को सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


