फफूंद (औरैया)। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश जनजीवन पर भारी पड़ रही है। लगातार हो रही इस वर्षा के कारण कस्बे में स्थित श्री राधा वल्लभ इंटर कॉलेज की एक विशाल दीवार अचानक भरभरा कर मुख्य सड़क पर गिर गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा होने से बाल-बाल बच गया।
हादसे के समय बारिश के चलते लोग अपने-अपने घरों में थे, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय मोहल्लेवासियों ने तत्काल इस घटना की सूचना विद्यालय प्रशासन और जिम्मेदार पदाधिकारियों को देकर सड़क से मलवा हटवाए जाने के लिए कहा है।
सड़क पर पसरा मलबा, आवागमन ठप
दीवार गिरने से उसका भारी मलबा पूरी तरह सड़क पर फैल गया है। मुख्य रास्ता ब्लॉक होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले वासियों ने विद्यालय प्रशासन से मलबे को जल्द से जल्द हटवाने की मांग की है ताकि रास्ता सुचारू हो सके।

मकान गिरने की खबरें, जनजीवन अस्त-व्यस्त
दो दिनों से थम नहीं रही बारिश के चलते कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। जलजमाव और सीलन की वजह से क्षेत्र में कुछ कच्चे और पुराने मकानों के गिरने की भी खबरें मिल रही हैं। मौसम के तेवर देखते हुए लोग दहशत में हैं और सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। वहीं किसान को अपनी फसलों की चिंता सता रही हैं।