फफूंद (औरैया)। नगर के मुख्य बाजार स्थित चमनगंज तिराहे पर सोमवार शाम एक शातिर युवक ने इंडिया वन एटीएम में पत्ती लगाकर रुपये फंसाने का प्रयास किया। हालांकि, युवक की यह चालाकी एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एटीएम के फ्रेंचाइजर सिराजुद्दीन की सूझबूझ से समय रहते पुलिस को सूचना दे दी गई जिससे एक बड़ी धोखाधड़ी टल गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
कैमरे पर नजर पड़ते ही भागा आरोपी
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक संदिग्ध युवक चमनगंज तिराहे पर स्थित इंडिया वन एटीएम के केबिन में दाखिल हुआ। उसने पहले मशीन से 500 रुपये निकाले ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कैश आ रहा है। इसके बाद उसने अपनी जेब से एक लोहे की पत्ती निकाली और उसे कैश निकलने वाले स्लॉट पर लगा दिया।

उसकी योजना थी कि इसके बाद जो भी ग्राहक रुपये निकालने आएगा, उसकी रकम इस पत्ती के कारण बाहर नहीं आ पाएगी और अंदर ही फंस जाएगी। ग्राहक के जाने के बाद वह दोबारा आकर फंसी हुई रकम निकाल लेता। लेकिन इसी बीच युवक की नजर केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ गई। अपनी करतूत कैमरे में कैद होने की भनक लगते ही वह हड़बड़ाहट में मौके से भाग निकला।
फ्रेंचाइजर ने दी पुलिस को सूचना
एटीएम के फ्रेंचाइजर सिराजुद्दीन को जैसे ही इस संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हुई, उन्होंने बिना देर किए तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम का गहन निरीक्षण किया। पुलिस ने मशीन में फंसाई गई पत्ती को अपने कब्जे में ले लिया है और एटीएम की सीसीटीवी फुटेज भी साथ ले गई है।

सीसीटीवी में आया चेहरा साफ, तलाश में जुटी पुलिस
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक का चेहरा पूरी तरह से साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के जरिए उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में फफूंद थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।