औरैया के उपजिलाधिकारी का तबादला, दिव्या सिकरवार होंगी औरैया की नई SDM

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

औरैया। शासन स्तर से प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए कई प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत औरैया जिले के उपजिलाधिकारी (SDM) की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार, औरैया में तैनात उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अब आजमगढ़ का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, दूसरी ओर आजमगढ़ में तैनात रहीं महिला PCS अधिकारी दिव्या सिकरवार को औरैया की कमान सौंपी गई है। दिव्या सिकरवार अब औरैया की नई उपजिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगी।
शासन की ओर से जारी इस सूची में कई अन्य PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किए गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से शासन स्तर से समय-समय पर यह फेरबदल किए जाते हैं। जल्द ही दोनों अधिकारी अपने नए तैनाती स्थलों पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default