शिवली कानपुर देहात।
सोमवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के शोभन आश्रम और हृदयपुर गांव के निकट सुनसान सड़क पर बाइक सवार बकरी व्यापारी को रोक तीन नकाबयुक्त लुटेरों ने उसकी जमकर धुनाई करते हुए उससे 30 हजार रुपए व मोबाइल फोन लूट भाग निकले। राहगीरों के आने पर बहदवास व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल के पास ही व्यापारी का लुटा गया मोबाइल फोन मिल गया। शोभन आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों के द्वारा पुलिस घटना के खुलासे हेतु ताबड़तोड़ प्रयास कर रही है।
![]() |
| सीसीटीवी कैमरे में जांच करती पुलिस |
घटना के संबंध में कोतवाली शिवली क्षेत्र के बैरी सवाई गांव निवासी शमशाद पुत्र सज्जिकी ने पुलिस को बताया कि वह बकरियां खरीदनें और बेचने का काम करता हैं। सोमवार को सुबह करीब 9 बजे अपनी बाइक से हृदयपुर गांव से बकरी खरीदने के लिए जा रहा था। वह जैसे ही शोभन आश्रम के आगे के हृदयपुर गांव के करीब पहुंचा ही था कि पीछे से आए अपाचे सवार नकाब बांधे तीन लुटेरे हृदयपुर गांव से पहले सुनसान मार्ग पर, उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा कर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तीनों लुटेरे उसके साथ मारपीट करने लगे तथा शमशाद के पास बकरी खरीदने के लिए रखे 30 हजार रुपए व मोबाइल फोन छीन लिया और शोभन आश्रम की ओर भाग निकले। घटना से शमशाद बहादवास हो मौके पर ही गिर गया। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने शमशाद को देख रुके तो उसने आपबीती बताई। राहगीरों ने घटना की जानकारी 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना की जानकारी होते ही पुलिस महमें में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह व बाघपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित शमशाद से घटना की जानकारी कर आसपास देखा तो कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे लुटेरों द्वारा लुटा गया उसका मोबाइल फोन मिल गया। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर पुलिस बल के साथ शोभन आश्रम और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में जांच कर लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे है।
![]() |
| लूट का शिकार हुआ शमशाद |
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपाचे सवार लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। अति शीघ्र ही लुटेरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।



