शिवली कानपुर देहात।
बीते दो दिनों से शिवली क्षेत्र में हो रही लगातार, झमाझम बारिश के चलते शुक्रवार की रात शिवली-रसूलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात नयापुरवा तथा सहतावनपुरवा गांव के सामने सड़क किनारे खड़े यूके हरे पड़ गिरने से यातायात पूर्णतः बाधित हो गया था। कड़ी मशक्कत के पुलिस ने सहतावनपुरवा के पास गिरे पेड़ों को ग्रामीणों से कटवा यातायात बहाल करा रुट डायवर्जन करवा रामगंगा नहर पटरी मार्ग से वाहनों को निकाला। सुबह नयापुरवा गांव के सामने गिरे पेड़ों को हटवाया गया तब यातायात बहाल हो सका।
![]() |
| मार्ग से पेड़ों को हटवाती कोतवाली पुलिस |
दो दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश आमजनमानस के लिए आफत बन गई है। एक ओर जहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों को भरी मुसीबत उठानी पड़ रही है। इस बारिश से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू भी शुरू हो गया है। बारिश के दौरान तेज हवाओं के चलने से शुक्रवार की रात शिवली-रसूलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर नयापुरवा तथा सहतावनपुरवा गांव के सामने सड़क किनारे खड़े यूके लिप्टस के पेड़ सड़क पर आ गिरे जिससे यातायात ठप हो गया था। पेड़ों के सड़क पर गिरने की जानकारी मिलने पर पहुंची शिवली पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सहतावनपुरवा गांव के सामने गिरे पेड़ों को कटवा कर यातायात बहाल कर दिया लेकिन बारिश के चलते नयापुरवा गांव के पास गिरे पेड़ों को रात में नहीं हटवाया जा सका जिसके परिणाम स्वरूप रसूलाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को भेवान गांव से रामगंगा नहर पटरी मार्ग से केसरी निवादा गांव से रुरा मार्ग पर होते हुए शिवली निकाला गया। सुबह पुलिस व वनविभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से नयापुरवा गांव के पास गिरे पेड़ों को हटवाया गया तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पेड़ों के सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया था। पेड़ों को हटवा कर यातायात बहाल कर दिया गया है।


