शिवली: बारिश में मजदूर का गिरा आशियाना, बाल-बाल बचा परिवार

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

कस्बा शिवली तथा आसपास के इलाकों में दो दिनों से लगातार हो रही लगातार बारिश के चलते गांधी नगर कस्बा शिवली में शनिवार भोर पहर दिहाड़ी मजदूर का कच्चा आशियाना भर भराकर गिर गया। छत गिरने की आवाज सुन कमरे में सो रहे अन्य लोग बाहर की ओर भागे जिससे हादसा तल गया लेकिन गिरस्ती दबकर नष्ट हो गई।




             नगर पंचायत शिवली के गांधी नगर निवासी शिवप्रकाश कुशवाहा अपनी पत्नी भूरी देवी, पुत्र हर्षित, अर्पित तथा पुत्री मधू के साथ अपने कच्चे मकान में रहता है वह कस्बे की ही एक आढ़त की दुकान में दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद उसके परिवार के सभी लोग कमरे में सोने चले गए थे। दो दिनों से लगातार चल रही बारिश के चलते शनिवार भोर पहर करीब 5 बजे कच्चे मकान के कमरे तथा बारंदे की कच्ची छत गिरने लगी जिसकी आवाज सुन सभी लोगों ने घर के बाहर भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन मजदूर की गिरस्ती मलबे में दब नष्ट हो गई। अब मजदूर के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।




एसडीएम मैथा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि शिवली में मकान गिरने की जानकारी मिली है। लेखपाल को भेज मामले की जानकारी करा पीड़ित किसान को अहेतुक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default