शिवली: तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


शिवली कस्बे में रामपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार चालक और दंपति तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।  राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।


घायल से जानकारी करता पुलिस कर्मी


              चंपतपुर रावतपुर गांव निवासी लकी पाल पुत्र सूर्यपाल अपने बीमार ताऊ बृजलाल पाल जो कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है उन्हें देखने गया था। वहां से वापस अपने घर जा रहा था दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही वह बाइक से शिवली कस्बे में रामपुर मोड़ के पास पहुंचा वैसे ही सामने से आ रहे शिवली क्षेत्र के ज्योति गांव निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा जो अपनी पत्नी संगीता के साथ शिवली कस्बे में जन सेवा केंद्र से वापस अपने घर जा रहे थे उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों को उपचार के लिए सीएचसी शिवली में भर्ती कराया है जहां मौजूद डॉक्टर अंकिता चंद्रा द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।


कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तीनों घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली पहुंचाया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default