औरैया : शिक्षकों को दी नवीन शिक्षण तकनीक और साइबर सुरक्षा की जानकारी , अजीतमल में एफएलएन प्रशिक्षण का तीसरा दिन

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

योगेंद्र गुप्ता अजीतमल (औरैया)। ब्लॉक संसाधन केंद्र अजीतमल में चल रहे पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) प्रशिक्षण के तीसरे दिन गुरुवार को शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधाओं से रूबरू कराया गया। दो कक्षों में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में शिक्षकों को खेल-खेल में शिक्षा देने और प्रभावी ढंग से कक्षा संचालित करने के गुर सिखाए गए।

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से गणित शिक्षक संदर्शिका में हुए नए बदलावों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रिंट रिच मैटेरियल (पीआरएम) के सही इस्तेमाल से बच्चों में भाषा और गणित की समझ को बहुत आसान बनाया जा सकता है। सत्र में संख्या पहचान, स्थानीय मान (प्लेस वैल्यू) और गणित की बुनियादी अवधारणाओं को रोचक गतिविधियों के जरिए सिखाने पर जोर दिया गया, ताकि पढ़ाई बाल-केंद्रित और मजेदार बन सके।
मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा का भी मिला पाठ
इस शैक्षिक प्रशिक्षण में पुलिस विभाग की टीम ने भी शिरकत की। महिला पुलिस आरक्षी ने शिक्षकों को 'मिशन शक्ति अभियान' और साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबरों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस टीम ने शिक्षकों से अपील की कि वे स्कूल स्तर पर छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को ऑनलाइन ठगी (साइबर फ्रॉड) के प्रति जागरूक करें और उन्हें सुरक्षा के उपाय बताएं।
इस मौके पर मुख्य रूप से विनीत गुप्ता, अरुण तोमर, शैलेन्द्र बाबू पाल, अनुपम शुक्ला, अनुराग शर्मा समेत कई प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top