औरैया। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम मोहारी में लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार और छत अचानक ढह गई। हादसे के समय कमरे में किसी के न होने से एक बड़ा हादसा टल गया हालांकि घर में रखा सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया है।
पीड़ित महिला कुसमा देवी (पत्नी स्वर्गीय भानुप्रकाश) ने बताया कि हादसे के वक्त वह घर के बाहरी हिस्से में काम कर रही थीं तभी अचानक पीछे के कमरे की छत और दीवार भरभराकर गिर गई। ग्रामीणों के अनुसार कुसमा देवी के पति का एक वर्ष पूर्व बीमारी से निधन हो चुका है जिसके बाद से वह बेहद कठिन परिस्थितियों और आर्थिक तंगी में जीवन जी रही हैं।
योजना के लाभ से वंचित, सुरक्षा की चिंता
ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित महिला ने 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत पक्के मकान के लिए ग्राम प्रधान से कई बार गुहार लगाई थी लेकिन उन्हें अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिल सका। मकान का पिछला हिस्सा पूरी तरह ढह जाने से अब महिला को खुले आसमान के नीचे रहने और अपने बचे हुए घरेलू सामान की सुरक्षा की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित महिला को तुरंत आर्थिक सहायता और शीघ्र पक्का आवास दिलाने की मांग की है।

अधिकारियों ने लिया संज्ञान
मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित लेखपाल को तुरंत मौके पर निरीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि रिपोर्ट प्रस्तुत होते ही शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ित महिला को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।