शिवली: कोतवाली क्षेत्र में हुई गोवंश की हत्या के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, शेष फरार

राहुल मिश्रा
0


शिवली कानपुर देहात।


शिवली थाना क्षेत्र के बाघपुर गांव में एक गोवंश की लाठी डंडों से पीट कर निर्मम हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर रविवार को दो आरोपितों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी मैंथा की न्यायालय भेज दिया गया है।




          बताते चले कि रविवार की शाम बागपुर गांव में एक गोवंश को गांव के मुन्ना अपने पुत्र सोनू, रवि, रजत, सुरेश, भूरा, गोलू तथा लालू आदि लोगों द्वारा घेर कर लाठी डंडों से हमला कर गोवंश की हत्या कर दी थी। जिसकी जानकारी मिलने पर गांव के राहुल तिवारी, राम जी मिश्रा, अतुल शुक्ला, राघव शुक्ला, सुधीर तिवारी, मोनू तिवारी, अभिषेक, ज्ञानू पांडे समेत दर्जनों ग्रामीणों द्वारा मौके पर पहुंच हंगामा शुरू कर दिया गया था।

ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया था। जिसकी जानकारी मिलने पर कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह, बाघपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रुचि अग्रवाल को बुला मृत गोवंश का पोस्टमार्टम करा उसे दफना दिया गया था तथा दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया था।


 कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ककरदही बाघपुर गांव निवासी मयंक शुक्ला की तहरीर पर नामजद आठ लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा घटना के आरोपित मुन्ना पुत्र पन्नालाल तथा लालू पुत्र रामकुमार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर एसडीएम मैथा के न्यायालय भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top