कानपुर देहात: टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों का प्रदर्शन ,बीएसए से डी एम कार्यालय तक पैदल मार्च

UP LIVE VISION
0

 कानपुर देहात -: शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपे जाने के विरोध में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में धरना दिया। धरने का नेतृत्व उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव और उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह राजावत ने किया। उन्होंने कहा कि पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर नई शर्तें थोपना अनुचित है। नेताओं ने सरकार से तत्काल अध्यादेश लाकर टीईटी से छूट देने की मांग की।

धरने के बाद सैकड़ों शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय से कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। नारेबाजी करते हुए शिक्षक डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए।

शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top