कानपुर देहात: भेवान शराब कांड का पर्दाफाश, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

UP LIVE VISION DESK
0

  राहुल मिश्रा, शिवली (कानपुर देहात)


मध्यरात्रि में हुई थी लाखों की शराब चोरी

कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र में बीते 3 अप्रैल की मध्य रात्रि भेवान स्थित अंग्रेजी शराब ठेका का शटर काटकर करीब 2.25 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब और बियर चोरी कर ली गई थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था।

पुलिस की पकड़ में खड़े आरोपी


पुलिस को मिली बड़ी सफलता

इस मामले में शिवली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार देर रात पुलिस ने पांच अभियुक्तों को चोरी की गई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त दो लग्जरी कारें और चोरी किया गया डीवीआर भी बरामद किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शामिल हैं:

  • नूर आलम पुत्र औसाफ अली, निवासी ग्राम जोत

  • समीर खान पुत्र सलीम खान, निवासी ग्राम सिठऊपुरावा

  • अभिषेक पुत्र धर्मेंद्र, निवासी ग्राम जोत

  • अजीत सिंह पुत्र स्व. भगवान सिंह, निवासी ग्राम सजाबारपुर

  • नीतू पुत्र मंसाराम, निवासी ग्राम बिलहा

ये सभी आरोपी रसूलाबाद थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।


फरार अभियुक्तों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, इस मामले में तीन अभियुक्त अभी फरार हैं:

  • शाहनवाज पुत्र शफी अली, निवासी ग्राम सिठऊपुरावा

  • ओमीन पुत्र औसाफ अली, निवासी ग्राम जोत

  • रफीक पुत्र माजिद, निवासी मलखानपुरवा

इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।



मुखबिर की सूचना से हुई गिरफ्तारी

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी की गई शराब को दो लग्जरी गाड़ियों से भेवान रामगंगा नहर पटरी मार्ग से ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों कारों को रोका और तलाशी ली।


बरामद हुआ भारी मात्रा में माल

तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से हरियाणा नंबर की हुंडई ऑरा और दिल्ली नंबर की होंडा सिटी कार बरामद की। साथ ही बरामदगी में शामिल हैं:

  • 4 बोतल अंग्रेजी शराब

  • 61 हाफ बोतल

  • 497 क्वार्टर

  • 48 बियर कैन

  • टूटा हुआ डीवीआर


जल्द होगी बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top