योगाभ्यास के साथ जूनियर विद्यालय सिठमरा में दी गई विश्व स्वास्थ्य दिवस की जानकारियां

UP LIVE VISION DESK
0

 

ईश्वर प्रदत्त अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पूजा के समान है - प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर 

    


कानपुर देहात -: 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी इसीलिए विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है।  यह दिन वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के महत्व को समझाने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करने के लिए समर्पित है। इस वर्ष की थीम है स्वास्थ्य के लिए एकजुट उक्त बात उच्च प्राथमिक विद्यालय सिठमरा के प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर ने बच्चों को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अच्छे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कही।

  मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार दीक्षित ने ताड़ासन, वृक्षासन, पदस्थासन, घुटना संचालन, कटि संचालन के आसनों का विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योगाभ्यास कराते हुए कहा कि योग का गूढ़ ज्ञान देवाधिदेव महादेव ने हिमालय पर्वत पर कांति सरोवर के किनारे सप्त ऋषियों को दिया था जिसे सप्तर्षियों ने पूरे विश्व में प्रकीर्णित किया आधुनिक वैज्ञानिक योग की पूरे विश्व में एकरूपता देखकर अचंभित हैं

     इस अवसर पर शिक्षक माया देवी गुंजन पांडेय और अनुदेशक प्रियंका यादव ने भी बच्चों को संबोधित किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top