संदिग्ध आग से किसान का आशियाना राख, लाखों का सामान जलकर खाक

UP LIVE VISION DESK
0

 ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर पाया गया काबू, प्रशासन ने शुरू कराया नुकसान का आकलन

राहुल मिश्रा/शिवली, कानपुर देहात। तहसील मैंथा क्षेत्र के नयापुरवा गांव में बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में किसान के घर लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, तीन कुंतल लाही, छह कुंतल गेहूं समेत हजारों रुपये कीमत का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

आग से खाक आशियाना

आग की लपटें देख गांव में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भेवान के मजरा नयापुरवा निवासी किसान चंद्रशेखर पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ सिंह के घर में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर से उठती तेज लपटें और धुएं को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

पंपिंग सेट चलाकर बुझाई गई आग

ग्रामीणों ने तत्काल पंपिंग सेट और पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, जेवर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

प्रशासन ने शुरू कराया नुकसान का आंकलन

घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल कामता प्रसाद मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी। एसडीएम मैंथा श्याम नारायण शुक्ला ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पीड़ित परिवार को शासन की ओर से अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top