पुलिसिंग होगी हाईटेक : शिवली कोतवाली में विवेचकों को वितरित किए गए टैबलेट

UP LIVE VISION DESK
0

पुलिसिंग होगी हाईटेक : शिवली कोतवाली में विवेचकों को वितरित किए गए टैबलेट

संवाददाता : राहुल मिश्रा

कानपुर देहात।

पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में शिवली कोतवाली में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कोतवाली में तैनात विवेचकों को जांच प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से टैबलेट वितरित किए गए। इन टैबलेट्स के माध्यम से अब आपराधिक मामलों की जांच और फाइलों के निस्तारण में तेजी आएगी तथा पुलिस ऑनलाइन माध्यम से जांच कार्य को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा कर सकेगी।


ऑनलाइन तैयार होगी इन्वेस्टिगेशन डायरी

शिवली कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नई आपराधिक कानून व्यवस्था के अनुपालन के तहत टैबलेट का उपयोग किया जाएगा। अब विवेचक कागजी कार्रवाई के बजाय टैबलेट में ही ऑनलाइन इन्वेस्टिगेशन डायरी तैयार करेंगे, जिससे समय की बचत होगी और कार्य में पारदर्शिता आएगी।

घटनास्थल से तुरंत अपलोड होंगे साक्ष्य

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच अधिकारी घटनास्थल से ही फोटो, वीडियो और गवाहों के बयान तुरंत टैबलेट के माध्यम से अपलोड कर सकेंगे। साथ ही चार्जशीट और केस डायरी का रिकॉर्ड भी डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा, जिससे पुराने दस्तावेजों को ढूंढने की आवश्यकता कम होगी।

बीट पुलिसिंग होगी और मजबूत

उन्होंने कहा कि बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह स्मार्ट टैबलेट उन पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो सीधे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं। इससे जांच प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होने के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों को कोर्ट में भी प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जा सकेगा।

इन पुलिसकर्मियों को दिए गए टैबलेट

कोतवाली प्रभारी द्वारा एसआई नरेंद्र सिंह, एसआई अजय कुमार, एसआई योगेश शर्मा, एसआई सोनवीर सिंह, एसआई आनंद पाण्डेय, एसआई लोकेश कुमार तथा एसआई शिवेंद्र सिंह को टैबलेट वितरित किए गए। टैबलेट मिलने से शिवली कोतवाली की पुलिसिंग अब तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम व आधुनिक मानी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top