थाना रनियां पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता से बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की बची जान, सुरक्षित रखी ₹35,630 की नकदी परिजनों को की गई सुपुर्द

सचिन अग्निहोत्री / एडिटर
0

कानपुर देहात।  पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु निरंतर मानवीय एवं जनसेवी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 28.06.2026 को थाना रनियां पुलिस टीम गश्त/चेकिंग के दौरान गजनेर-रायपुर मार्ग पर एक व्यक्ति को बेहोशी की अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ पाया।

परिजनों को रूपए सौंपते थाना प्रभारी दिनेश गौतम
पुलिस टीम द्वारा बिना विलंब किए तत्काल एम्बुलेंस/उपलब्ध साधन से उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति में सुधार हुआ। पूछताछ एवं पहचान के उपरांत उक्त व्यक्ति की पहचान जीतेन्द्र सिंह पुत्र गोकरन सिंह, निवासी ग्राम मलासा, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई। उनके पास सुरक्षित मिले ₹35,630 (पैंतीस हजार छह सौ तीस रुपये) को पुलिस द्वारा विधिवत उनके परिजनों को बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया। पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं ईमानदार कार्यवाही से परिजनों ने आभार व्यक्त करते हुए थाना रनियां पुलिस का आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top