शिवली कानपुर देहात।
मैंथा तहसील क्षेत्र में रामगंगा नहर व शिवली रजबहे में महीनों से पानी न आने के कारण जहां भीषण गर्मी में पशु पंछी पानी न मिलने के कारण भटकते घूम रहे हैं वहीं दर्जनों गांवों के किसानों के खेतों में खड़ी धान की पौध सिंचाई के अभाव में सूख रही है, इस समस्या से किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
![]() |
| सूखा पड़ा शिवली रजबहा |
शिवली क्षेत्र के खलकपुर, उरिया ,कुर्मी निवादा, सिंहपुर, बड़ा गांव औनहां ,नुनारी बहादुरपुर, बरियन निवादा ,भोला निवादा, भऊआपुरवा, जैतपुर ,सहतावन पुरवा, भेवान, हरदिया नाला ,गजा निवादा, काशीराम पुरवा ,केसरी निवादा, नाला प्रतापपुर, औगी, खखरा, जसापुरवा ,मकरंदपुर बंथा ,सरैंया, भगान निवादा, मुन्ना निवादा, बखरिया, प्रतापपुर उदैत ,जुगराजपुर, ज्योति, अनूपपुर, सुजानपुर, बैरी सवाई, बैरी दरियाव, बैरी बस्ता, संभरपुर, राजपुर, बंडाबरार ,पर्वत पुरवा ,ककरदही, बाघपुर, नहरी बरी ,शेखूपुर, रास्तपुर, टोडरपुर, बसौसी, फतेहपुर, नेहुटा, मैथा मारग,गारब,मांडा, हरीकिशनपुर, ककरमऊ, प्रतापपुर खास, ढिकिया, भीखर, नौबस्ता, भाऊपुर, रंजीतपुर, अनूपपुर, बराखेड़ा तथा चंपातपुर आदि गांव के सैकड़ो किसानों की खेती रामगंगा नहर तथा शिवली रजबहे के पानी पर आश्रित है। खेतों में धान की फसल लगाने के लिए इन दिनों किसानों द्वारा अपने खेतों में धान की पौध तैयार की जा रही है। महीनों से रामगंगा नहर तथा शिवली रजबहे में पानी न आने के कारण किसानों को पौध की सिंचाई करने के लिए भटकना पड़ रहा है।
नहर विभाग के सींचपाल विकास दीक्षित ने बताया कि राम गंगा नहर की सफाई कराए जाने का काम चल रहा है। काम पूरा होते ही अति शीघ्र नहर व रजबहे में पानी आ जाएगा।



