कानपुर देहात - शनिवार की शाम जिला कारागार में न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों का संयुक्त निरीक्षण मानवीय संवेदना और सुधार का संदेश लेकर आया।
जनपद न्यायाधीश रविंद्र सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कानपुर देहात रणविजय सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात की सचिव नूपुर श्रीवास्तव, जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कारागार का त्रैमासिक आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम ने बंदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कारागार प्रशासन को सुधार के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए।
टीम ने शिक्षा, खान-पान, साफ-सफाई, चिकित्सा और कानूनी सहायता जैसी सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।
*निरीक्षणकर्ता अधिकारियों ने जिला कारागार की साफ-सफाई, अनुशासन और अन्य प्रबंधों की खुले दिल से प्रशंसा की* और संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के बाद जनपद न्यायाधीश रविंद्र सिंह ने कारागार परिसर में स्थापित भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। यह पहल जेल अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा, जेलर अरुण कुमार सिंह और डिप्टी जेलर डॉ. राजेश कुमार के प्रयासों से संभव हुई।
इस दौरान प्रमुख रूप से जेल अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा, जेलर अरुण कुमार सिंह, डिप्टी जेलर डॉ. राजेश कुमार, शिक्षक उमेश मिश्रा, कारागार चिकित्सक व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
-



