शिवली कानपुर देहात।
कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर गांव में नशेबाज युवक पत्नी से विवाद के बाद कमरें के अंदर छत की कड़ी में गमछे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।मृतक का शव फंदे से लटका देख परिजनों के बीच कोहराम मच गया। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम को बुला साक्ष्य जुटाए और आवश्यक कार्रवाई कर शव को कब्जे में ले पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
![]() |
| मृतक संजय की फाइल फोटो छाया:स्वजन |
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर गांव में रविवार की शाम लगभग सात बजे मुन्नी लाल गौतम का 30 वर्षीय पुत्र संजय गौतम ने कमरे के अंदर छत की कड़ी में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मौत का कारण पाती-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है, कि मृतक संजय शराब का लती था जिसको लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था जहां उसने कमरे के अंदर से कुंडी बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी।
![]() |
| मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस |
शव देख परिजनों के बीच कोहराम मच गया मां आशा, पत्नी मालती, पुत्र अंशू, पुत्री दीवानी तथा भाई सुनील और दीपक का रो रो कर बुरा हाल हो गया। भाई दीपक की सूचना पर बाघपुर चौकी प्रभारी योगेन्द्र शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर फील्ड यूनिट टीम को बुला साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



