शिवली कानपुर देहात।
शिवली क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों मोरों की मौत अलग-अलग कारणों बताई जा रही हैं। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राष्ट्रीय पक्षी का पोस्टमार्टम करवा औनहां स्थित वन चेतना पार्क में सम्मान के साथ दफना दिया।
![]() |
| नयापुरवा, भेवान में मृत मिला राष्ट्रीय पक्षी |
बताते चलें कि सोमवार की सुबह लगभग छः बजे शिवली क्षेत्र के रास्तपुर गांव में आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर उसे मार डाला जब गांव वालों की नजर मोर पर पड़ी तो वन विभाग को सूचना दी मौके पर वन विभाग कर्मचारी राम लखन कुशवाहा मौके पर पहुंच राष्ट्रीय पक्षी का पोस्टमार्टम करवाया।
![]() |
| राष्ट्रपुर गांव में मृत मिला राष्ट्रीय पक्षी |
वहीं दूसरी ओर नयापुरवा और भेवान के बीच दोपहर साढ़े बारह बजे हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना राहगीरों ने जब वन विभाग को दी तो सूचना पर विभागीय कर्मचारी राम लखन कुशवाहा दोनों पक्षियों को लेकर पोस्टमार्टम करवाया और औनहां स्थित वन चेतना पार्क में पूरे सम्मान के साथ दफन कर दिया।
वन रेंज कर्मचारी राम लखन कुशवाहा ने बताया कि सूचना पर दोनों पक्षियों का पोस्टमार्टम करवाया गया है और उन्हें दफन भी कर दिया गया है।



