Kanpur Dehat News। पूर्व सांसद और राज्यमंत्री के पति अनिल शुक्ल वारसी डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, अंबेडकर प्रतिमा के पास गंदगी पर जताई नाराजगी

सचिन अग्निहोत्री / एडिटर
0

कानपुर देहात में यूपी सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास लगातार  जा रही गंदगी और प्रशासन की उदासीनता का विरोध जताया। पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी का आरोप है कि अकबरपुर तहसील क्षेत्र के फतेहपुर रोशनाई गांव में लगभग 30 वर्षों से स्थापित अंबेडकर प्रतिमा के पास हाल ही में एक व्यक्ति को जमीन का पट्टा आवंटित किया गया है।

धरने पर बैठे पूर्व सांसद को कार्रवाई का आश्वासन देते अपर जिलाधिकारी अमित कुमार
इसके बाद से ही वहां लगातार गंदगी फैलाई जा रही है। वारसी के अनुसार, स्थानीय लोग और समर्थक समय-समय पर प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई करते हैं, लेकिन पट्टाधारक व्यक्ति फिर से वहां गंदगी फैला देता है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार तहसील और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों की उदासीनता के कारण उन्हें धरना देना पड़ा। उन्होंने एक दिन पहले जिलाधिकारी को भी मामले से अवगत कराया था, पर कोई जवाब नहीं मिला। धरने पर बैठे पूर्व सांसद ने स्पष्ट किया कि यह सांकेतिक धरना है।
विरोध जताते ग्रामीण संग पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी
यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की और समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पूर्व सांसद के धरने की सूचना मिलने पर एडीएम प्रशासन अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जमीन पर बैठकर अनिल शुक्ल वारसी की समस्या सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


एडीएम प्रशासन अमित कुमार - पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी फतेहपुर रोशनाई गांव में बाबा साहब की मूर्ति के पास कुछ अवस्थाएं फैलने से नाराज थे। पूरे मामले में अधिकारियों को निर्देश दिया है और मैं खुद मौके पर जाकर समाधान कराऊंगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top