शिवली कानपुर देहात।
शुक्रवार को शिवली स्थित राघव गोवर्धन गौशाला परिसर के गोपेश्वर मंदिर में आयोजित श्री रामचरितमानस पाठ का विधि विधान और महा आरती के साथ समापन हुआ तथा भव्य भजन संध्या में सुप्रसिद्ध गायको ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। जिससे पूरा परिसर भक्ति मय हो उठा। वही कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव और गौ माता के विशेष पूजन के साथ किया गया।
![]() |
| राघव गोवर्धन गौशाला में भजन प्रस्तुत करते गायक |
शिवली स्थित राघव गोवर्धन गौशाला में रामचरितमानस पाठ का विश्राम हुआ साथ ही आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गौशाला प्रमुख धर्म नारायण शुक्ल द्वारा दीप प्रज्वलन और भगवान शिव तथा गौ माता की विशेष पूजन अर्चन के साथ किया गया। इसके बाद मंच पर उतरे सुप्रसिद्ध भजन गायक रोचक बाजपेई, ललित त्रिपाठी, दीपू अवस्थी, रोहित तिवारी तथा राहुल शुक्ला ने एक से एक बढ़कर भजनों की प्रस्तुतियां दी। गायको ने जब सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में तथा नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो जैसे कई मन मोह लेने वाले भजनों के साथ समां बांधा तो वहां मौजूद सैकड़ो श्रद्धालु खुद को ना रोक पाए और झूमने लगे और भजन संध्या का भरपूर आनंद लिया। गौशाला प्रमुख धर्म नारायण शुक्ला ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य गो ग्राम की समृद्धि और सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार करना है। वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रमुख जी ने सभी आगंतुक भक्तों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राघव शुक्ला, सावित्री देवी सहित सैकड़ो श्रोतागण मौजूद रहे।



