बुधवार को शिवली एवं शोभन विद्युत केंद्र की विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात। 


जवाहरपुरम बिजली घर से आने वाली विद्युत लाइन के मेंटिनेंस का काम करवाए जाने को लेकर बुधवार 1 जुलाई 2026 को शिवली एवं शोभन विद्युत केंद्र की विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद। आपूर्ति ठप्प होने से सैकड़ों गांवों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।



 शिवली विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सौरभ त्रिपाठी एवं शोभन विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राकेश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहरपुरम से आने वाली बिजली लाइन पर रखी पेड़ों की डालियों की कटाई, छटाई एवं इंसुलेटर तथा डिक्स आदि चेक करने का काम किया जायेगा इसलिए सुबह 11 बजे लेकर शाम 4 बजे तक टिकरा,  शोभन, शिवली विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप्प रहेगी। जैसे ही मेंटिनेंस कार्य पूरा होगा विद्युत आपूर्ति पूर्व की भांति बहाल कर दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top