नाजिया खान द्वारा मोहम्मद साहब पर की गई अभद्र टिप्पणी की साहिबे सज्जादा ने की निंदा

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0
 औरैया। हाल ही में इस्लाम धर्म व पैगम्बर मोहम्मद साहब पर की गई अभद्र टिप्पणी की अस्ताना आलिया समदिया फफूंद शरीफ के सज्जाद नशीन हजरत सैयद मोहम्मद अख़्तर मियां चिश्ती ने कड़ी निंदा करते हुए नाजिया खान के खिलाफ शासन प्रशासन व सरकार से सख्त से सख्त कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। नगर में स्थित खानकाह आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया के सज्जादा नशीन हजरत सैय्यद अख्तर चिश्ती ने प्रेस नोट जारी कर अपने बयान में कहा कि दुनिया का कोई भी मुसलमान जो अपने नबी से सच्ची मोहब्बत करता है वह अपने नबी की शान में किए गए इस अपमान को कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकता ।

उन्होंने कहा कि हमारे नबी सिर्फ मुसलमानों के ही नहीं बल्कि सारी दुनिया के लोगों के लिए रहमत बनकर आए थे जिन्होंने दुनिया में अमन और शांति का पैगाम फैलाया। उन्होंने ने कहा कि हमारे मुल्क का कानून किसी भी धार्मिक किताब,किसी भी धर्म और धार्मिक गुरुओं तथा सूफी संतों को बुरा कहने या उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी या उनका अपमान करने की इजाज़त नहीं देता। नाजिया खान ने नबी की शान में जो गुस्ताखी (अपमान) किया है उससे इस्लाम धर्म के मानने वालों की आस्था को ठेस पहुंची है जो कोई भी मुसलमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने प्रेस नोट जारी कर उत्तर प्रदेश सरकार और देश के अन्य राज्यों की सरकारों से मुख्यरूप से भारत सरकार से नाजिया खान द्वारा इस्लाम धर्म तथा पैगम्बर मोहम्मद साहब पर की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है ताकि आने वाले समय में कोई भी अन्य व्यक्ति ऐसी हरकत करने की कोशिश भी न कर सके जिससे देश में अमन और शांति भंग हो। उन्होंने इंसाफ पसंद और अमन पसंद मुस्लिम और हिंदू भाइयों से नाजिया इलाही खान के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा एफ.आई.आर. दर्ज करवाने की अपील की है ताकि सरकार नाजिया खान के खिलाफ जल्द से जल्द एक्शन ले कर ठोस कार्रवाई करे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top