शिवली कानपुर देहात।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा शिवली में आए दिन शराब के नशे में गाली गलौज, मारपीट और पड़ोस में अमानवीय व्यवहार कर गंदा माहौल पैदा करने से परेशान हो महिला ने कोतवाली पहुंच चार लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करवाया है। मामले को दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
घटना के बाबत कस्बा शिवली की देवनगर निवासिनी रुची बाजपेई पत्नी बाबू बाजपेई ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके पड़ोसी राम, कल्लू व राहुल पुत्र गण उमाशंकर बाजपेई और रानू पुत्र स्व गिरजा शंकर बाजपेई शराब पीकर आपस मे लडकर पड़ोसियों को गाली गलौज करते हैं जिससे आस पास के लोग बहुत ही परेशान हैं। बीते वर्ष आठ नवंबर की रात लगभग 11 बजे उक्त लोग शराब के नशे में आपस मे काफी देर तक लड़ते रहे और मारपीट की जब उसने विरोध किया तो उक्त लोग उसे भी गन्दी गन्दी गालियां देने लगे। उसके घर के पुरुष कार्य बस अधिकांश बाहर रहते हैं इन लोगों की गंदी आदतों की वजह से हम ही नहीं उनके परिवार के लोग भी परेशान रहते हैं और ये लोग इसका नाजायज फायदा उठाते हैं और उसे प्रताड़ित कर उसे विधवा बना देने की धमकी देते हैं।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



